लाड़कुई में घर का टीनशेड हटाकर दिया चोरी की वारदात को अंजाम, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा
आरोपियों के घर से ही जब्त किया चोरी का माल

लाड़कुई में घर का टीनशेड हटाकर दिया चोरी की वारदात को अंजाम, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा..
हाइलाइटस्
भैरुंदा पुलिस ने लाड़कुई कस्बे के घर में घुसकर की गई चोरी की घटना का 24 घंटे में किया गया खुलासा,
03 आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी गया माल किया बरामद,
01 आरोपी के विरुद्ध पूर्व से चोरी के मामले है पंजीबद्ध ,
आदतन आरोपी राहुल के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
सीहोर, 16 अप्रैल 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
भैरुंदा थानांतर्गत लाड़कुई चौकी में दिनांक 15 अप्रैल 2026 को फरियादी श्याम सिहं ठाकुर निवासी लाडकुई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात चोर दिनांक 12-13 अप्रैल की दरमियानी रात को फरियादी के घर के ऊपर के टीन चद्दर को हटाकर घर के अंदर घुसकर घर मे रखे दो एलपीजी गैस सिलेंडर ( भारत गैस कम्पनी के), एक पीतल का छोटा बटलोई करीबन ढाई से तीन किलो एवं एक पुश्तेनी पीतल का बढ़ा हंडा करीब 35-40 किलो का चोरी कर ले गये हैं।जिसकी कीमत करीबन एक लाख सात हजार रुपये है, फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l
चोरी की इस वारदात को जिला पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया।
एसडीओपी भैरुंदा रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में लाड़कुई चौकी की एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने खोजबीन प्रारंभ की एवं ग्रामवासियों से पूछताछ की साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करते हुए मुखबिरों का फैलाव किया गया। जिसके परिणामस्वरूप मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि संदेही कपिल कुमार गोयल , राहुल बनवारी , शिवराज वर्मा द्वारा लाडकुई में श्याम सिंह ठाकुर के घर हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
गठित टीम द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए संदेहियों को अभिरक्षा में लिया गया एवं पूछताछ की गई तो तीनों ही संदेहियों ने जुर्म करना स्वीकार किया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा चोरी गया मशरूका को आरोपियों के घर से जप्त किया गया।
यह हैं आरोपी..
01. शिवराज वर्मा पिता लक्ष्मीनारायण वर्मा उम्र 27 माल निवासी मुनेड़ रोड लाड़कुई भैरूंदा
02. राहुल बनवारी पिता शातिजाल बनवारी उम्र 27 साल निवासी हरिजन मोहल्ला लाड़कुई
थाना भैरुंदा
03. कपिल कुमार गोयल पिता मनोहरलाल उम्र 38 माल निवासी लाड़कुई थाना भैरूंदा सीहोर



