हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भीषण हादसा : 13 लोगों की मौत, पहाड़ी से सीधे सूमो वाहन पर आ गिरी बड़ी चट्टान

मृतकों की पहचान जारी

हिमाचल भीषण हादसा : 13 लोगों की मौत, पहाड़ी से सीधे सूमो वाहन पर आ गिरी बड़ी चट्टान

मीडिया रिपोर्ट, 24 जुलाई 2025

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। यह हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक टाटा सूमो वाहन BRO (सीमा सड़क संगठन) की मुख्य सड़क पर कढ़ूनाला-राहौली के पास पहाड़ी से अचानक गिरी भारी चट्टान की चपेट में आ गया।

जिसके चलते वाहन में सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी धंसने की वजह से चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

जो टाटा सूमो (HP-01M-2210) वाहन इस हादसे की चपेट में आया उसमें चालक सहित कुल 15 लोग सवार थे। वाहन को बीर सिंह चला रहे थे। कढ़ूनाला क्षेत्र में राहौली के पास पहुंचते ही पहाड़ी से अचानक एक बहुत बड़ी चट्टान नीचे सीधे वाहन के ऊपर आ गिरी। हादसा इतना भीषण था कि अधिकांश यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई। इस दौरान चट्टान गिरने से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी
Back to top button