
मीडिया रिपोर्ट, 23 जुलाई 2026
बिहार के खगड़यिा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल के मिड-डे मील से सांप निकला। जानकारी के अनुसार ये मामला चौथम प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय भूतौली का है, जहां खाना खाने के तुरंत बाद 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
बच्चों को घबराहट और दस्त शुरू हो गए। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और लापरवाही के आरोप लगाए। आनन-फानन में सभी पीड़ित बच्चों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया गया।



