900 ग्राम अवैध गांजा सहित कोठरी निवासी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना आष्टा की कार्रवाई...

900 ग्राम अवैध गांजा सहित कोठरी निवासी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीहोर, 19 जुलाई 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
वैसे तो आपको मालूम ही होगा कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नशे के विरोध मे चलाये जा रहे “नशे से दूरी है जरुरी” अभियान 2.0 के अंतर्गत विभिन्न स्तर पर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग अपनी बुरी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। मादक पदार्थ का अवैध परिवहन,सेवन,बिजनेस भी कर रहे हैं।
ऐसे लोगों पर पुलिस ने सीहोर जिला स्तर पर शिकंजा कसा हुआ है, उसी के तहत आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन मे आष्टा थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए गत रात्रि इंदौर-भोपाल हाईवे पर ग्राम सियाखेड़ी जोड़ से आरोपी अमित जैन पिता महेंद्र जैन निवासी ग्राम कोठरी के कब्जे से अवैध रूप से रखा मादक पदार्थ गांजा,करीब 900 ग्राम पुलिस टीम द्वारा जप्त कर धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीवद्ध कर अनुसंधान की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अमित जैन से अवैध मादक पदार्थ लाने के स्त्रोत के सम्बन्ध मे बारीकी से पूछताछ कर तकनीकी रूप से भी जानकारी एकत्र की जा रही है ताकि मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके।



