मुख्यमंत्री ने की सीहोर जिले के 44,313 पेंशन हितग्राहियों के खातों में 02 करोड 65 लाख 87 हजार रूपये की पेंशन राशि अंतरित
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में अलग पहचान बना रहा भारत - मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री ने की सीहोर जिले के 44,313 पेंशन हितग्राहियों के खातों में 02 करोड 65 लाख 87 हजार रूपये की पेंशन राशि अंतरित
24 लाख महिलाओं के खातों में गैस रीफिल के लिए 115 करोड़ रुपये की राशि अंतरित
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में अलग पहचान बना रहा भारत – मुख्यमंत्री डॉ यादव
सीहोर, 23 मई, 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 मई को सिंगरौली जिले में 552 करोड़ रुपये की लागत के कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश की 24 लाख महिलाओं के खातों में तीन माह की लगभग 115 करोड़ अनुदान राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओ के अंतर्गत 33.71 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 202.28 करोड़ से अधिक राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पेंशन योजनाओं के अंतर्गत सीहोर जिले के 44,313 पेंशन हितग्राहियों के खातों में 02 करोड 65 लाख 87 हजार रूपये की पेंशन राशि अंतरित की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। मध्यप्रदेश भी इस विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहा है। आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश की 24 लाख बहनों को तीन माह की लगभग 115 करोड़ अनुदान राशि और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओ के अंतर्गत 33.71 लाख से अधिक हितग्राहियों को 202.28 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया है। राज्य सरकार लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की राशि भेज रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खजाने में बहनों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की बहनें समृद्ध हुई हैं। आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि अंतरित करने के साथ ही दिव्यांग भाई-बहनों को ट्राइसिकिल भी वितरित की गई।



