सीहोर जिला

सीहोर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी बने दिल्ली प्रदेश संगठन सर्जन कार्यक्रम के प्रभारी

कांग्रेस सेवादल के बड़े नेता माने जाते श्री तिवारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी बने दिल्ली प्रदेश संगठन सर्जन कार्यक्रम के प्रभारी

सीहोर, 23 मई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से सीहोर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश तिवारी को दिल्ली में कांग्रेस सेवादल संगठन सर्जन अभियान का प्रभारी बनाया गया है।

सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सीहोर जिले के कांग्रेस नेता गणेश तिवारी उनके संगठन में कार्य करने के अनुभव को देखते हुए सोंपी गई है। श्री तिवारी को सौंपे गए इस दायित्व को लेकर हर्ष व्यक्त कर सीहोर के कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button