
28 मई तक बढ़ाई गई गेंहू खरीदी की तारीख…
सीहोर, 20 मई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी की तारीख 23 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक गेहूं खरीदी करने वाला राज्य है। प्रदेश में गेहूं खरीदी का लक्ष्य भी 75 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया गया है।



