इछावर : राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने दिया ₹01 लाख का प्रेरणादायी सहयोग, धामंदा की 50 बेटियां ‘शांति कुंज’ हरिद्वार रवाना
शांतिदायक अच्छी ख़बर, संस्कारों की ज्योति लेकर शांतिकुंज रवाना हुईं धामन्दा की 50 बेटियां

संस्कारों की ज्योति लेकर शांतिकुंज रवाना हुईं धामन्दा की 50 बेटियां
राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने दिया ₹01 लाख का प्रेरणादायी सहयोग, धामंदा की 50 बेटियां ‘शांति कुंज’ हरिद्वार रवाना
इछावर, 20 मई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी की पावन प्रेरणा से प्रज्ञा मंडल धामन्दा की 50 संस्कारित एवं ऊर्जावान बेटियां आज शांतिकुंज हरिद्वार के लिए श्रद्धा, उत्साह और संकल्प के साथ रवाना हुईं। ये बालिकाएं शांतिकुंज में प्रशिक्षण एवं संस्कार प्राप्त कर क्षेत्र में नवचेतना, नैतिक जागरण एवं युग निर्माण के संदेश को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगी।
प्रस्थान से पूर्व मां गायत्री प्रज्ञापीठ धामन्दा में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां बालिकाओं का मंगल तिलक, पुष्पवर्षा एवं गायत्री मंत्रोच्चार के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायी क्षण तब रहा जब प्रदेश के यशस्वी राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा द्वारा बालिकाओं की यात्रा के लिए निजी रूप से ₹1 लाख की सहयोग राशि प्रदान की गई। यह राशि युवा नेता विष्णु वर्मा जी के माध्यम से प्रज्ञा पीठ धामन्दा के टीम नायक शिवनारायण सोनानिया को भेंट की गई। बता दें कि मंत्री श्री वर्मा पूर्व में भी क्षेत्र की अनेक बेटियों को शांतिकुंज भेजने के लिए सहयोग प्रदान कर चुके हैं।
अनुकरणीय पहल...
गायत्री परिवार ने राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा जी के इस पुनीत कार्य को “नारी जागरण, संस्कार निर्माण एवं राष्ट्र चेतना की दिशा में अनुकरणीय पहल” बताया। क्षेत्र में मंत्री जी के इस सतत सहयोग की व्यापक सराहना की जा रही है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि भाजपा विष्णु वर्मा, महेश विजयवर्गीय, भगवत सिंह मल्होत्रा, ग्राम पंचायत धामन्दा के सरपंच, डॉ. तेजराज , दुर्गाप्रसाद महेश्वरी, कैलाश केशरिया, दुर्गेश नागर, अनिल पटेल, श्रीमती साधना दीदी राठौर, पिंकी यादव, उमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर बालिकाओं को शुभकामनाओं सहित रवाना किया गया।



