
बरेली(उत्तर प्रदेश): झर झराकर छज्जा गिरा, दादी एवं पोती की मौत
बरेली, 05 जुलाई 2026
मीडिया रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दुखद ख़बर है कि गरीब परिवार के मकान का छज्जा टूटने से मासूम सहित उसकी दादी की मौत हो गई है।
चपेट में आकर 70 वर्षीय नत्थो देवी और उनकी छह वर्षीय नातिन दीपांजलि मलबे में दब गईं. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. हादसे के समय उनके साथ बैठा 10 वर्षीय संदेश कुछ पल पहले ही पेंसिल लेने उठा था, जिससे उसकी जान बच गई.
दरअसल परिजनों ने बताया कि आनंदस्वरूप, यशपाल और विजयपाल का परिवार एक ही मकान में रहता है. मकान का एक हिस्सा पहले ही गिर चुका था और बचा हुआ छज्जा भी काफी समय से जर्जर हालत में था. नत्थो देवी चारपाई पर अपने पोते संदेश और नातिन दीपांजलि के साथ बैठी थीं. तभी संदेश पढ़ाई के लिए पेंसिल लेने चला गया. उसके जाते ही छज्जा भरभराकर गिर पड़ा और दादी-नातिन मलबे में दब गईं।
जानकारी अनुसार काफी दिनों से यह गरीब परिवार पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान के इंतजार में था लेकिन आज इस हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया।


