हादसा

ब्रेकिंग- कोलकाता की होटल शिखा में लगी आग, 09 लोगों की मौत

कारण- शार्ट सर्किट की आशंका

ब्रेकिंग- कोलकाता की होटल शिखा में लगी आग, 09 लोगों की मौत

कोलकाता, 19 अगस्त 2026
मीडिया, रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक भीषण हादसा हुआ है. यहां पर एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की जान गई है. होटल शिखा में लगी आग को काबू में पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

दरअसल, यह हादसा ऐसे समय पर हुआ, जब इससे पहले बंगाल के बीरभूमि जिले के तारापीठ मंदिर के पास स्थित एक होटल में भीषण आग लगी थी. जिसमें कम से कम 6 लोगों की जान गई. इसके ठीक एक दिन बाद हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है.

कहां हुई घटना?

हादसा कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित होटल शिखा की है. जहां इमारत के एक हिस्से में तड़के सुबह आग लग गई. हालांकि, घटना के तुरंत बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। जानकारी के अनुसार, चार दमकल गाड़ियों की मदद से होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया.
घटना के दौरान इस इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है. बताया यह भी जा रहा है कि हादसे के दौरान कई लोग इमारत के भीतर फंस गए थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

आग लगने की वजह का पता नहीं

गौरतलब है कि जहां पर यह हादसा हुआ, उसी के पास दमकल विभाग का कार्यालय स्थित है. यही कारण है कि दमकल के कर्मचारी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि, आग किन कारणों से लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस समेत कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में लग गए हैं….वेसे होटल के ac में शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button