आष्टा (मप्र) : सगा मामा ही निकला नाबालिक लड़की का अपहरणकर्ता
मिल पटाकर ले गया था जिला देवास

आष्टा (मप्र) : सगा मामा ही निकला नाबालिक लड़की का अपहरणकर्ता
थाना आष्टा पुलिस द्वारा अपहर्ता नाबालिक बालिका को किया दस्तयाब।
आष्टा(मप्र) : जानकारी अनुसार गत 24 मई 2026 को फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट कराई थी कि मेरी नाबालिक लड़की 15 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति वहला फुसला कर ले गया है फरियादी की इस रिपोर्ट पर थाना आष्टा में अपराध क्रमांक 290/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का होने से पुलिस अधीक्षक सीहोर सोनाक्षी सक्सेना , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता द्वारा तत्काल कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी गिरीश दुबे को निर्देशित किया गया।
अपहर्ता की तलाश के लिए थाना प्रभारी गिरीश दुबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई । टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अपहर्ता को उसके सगे मामा बलराम मालवीय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मानकुण्ड फाटा जिला देवास मे होना बताने पर चौकी प्रभारी अमलाह प्रेम सिंह ठाकुर व उनकी टीम ने अपहर्ता को सकुशल आरोपी मामा के पास से दस्तयाव कर परिजनो के सुपुर्द किया।
प्रकरण में आरोपी बलराम सिंह जगन्नाथ मालवीय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मानकुण्ड फाटा जिला देवास को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय पेश किया जाकर जेल वारंट के पालन मे जिला जेल सीहोर दाखिल किया गया । प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है व अपहर्ता के बताये कथन अनुसार सुसंगत धाराओं 64(2),(m), (f), 87 BNS, 5/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया है।



