सीहोर जिला

काली फिल्म लगाकर, बिना नम्बर प्लेट व तेज गति से वाहन चलाकर यातायात नियमों का कर रहे थे उल्लंघन, जावर पुलिस ने दबोचा

क्राइम रिपोर्ट

काली फिल्म लगाकर, बिना नम्बर प्लेट व तेज गति से वाहन चलाकर यातायात नियमों का कर रहे थे उल्लंघन, जावर पुलिस ने दबोचा

सीहोर/आष्टा, 28 मई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

थाना जावर पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो वाहन चालक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर विभिन्न धाराओं में ₹2500/- रूपये समन शुल्क वसूला गया ।

जानकारी के मुताबिक आज 28 मई को गाँधी चौक जावर के पास एक काली कलर की स्कार्पियो क्रमांक MP09 DT 5265 जिस पर ब्लैक फिल्म लगी थी ,नम्बर प्लेट नहीं थी,जिसको पुलिस द्वारा गाँधी चौक जावर के पास रुकवाया गया।

स्कार्पियो क्रमांक MP09 DT 5265 का चालक दिपेन्द्र पिता चेनसिंह बागवान निवासी खजुरिया को गाडी सहित थाने पर लाया गया एवं चालक के विरुद्ध यातायात के नियम एमव्ही एक्ट की धारा 112/183(1) तेज गति से वाहन चलाना , 100(2)/177 वाहन मे पारदर्शी सुरक्षा शीशा न होना, 51/177 नम्बर प्लेट विधिवत न होना आदि शीर्षों में कुल चालानी राशि ₹2500/- शमन शुल्क आरोपित किया गया ।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button