क्राइम रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के सागर जिले में मौत की शराब, 11 व्यक्ति सोए हमेशा की नींद

आंकड़‍ा बढ़ने की आशंका

मध्यप्रदेश के सागर जिले में मौत की शराब, 11 व्यक्ति सोए हमेशा की नींद

मीडिया रिपोर्ट, 06 सितंबर 2026

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली-अवैध शराब ने ऐसा तांडव मचाया है कि इसे पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तीन दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं डॉक्टरों और जिला प्रशासन ने सतर्क करते हुए कहा कि अगले 24 से 48 घंटे बेहद खतरनाक हैं, क्योंकि मरने वालों का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है।इसलिए सावधान करते हुए कहा कि जरा सी तबीयत बिगड़ने पर तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे।

सागर जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 24 से 48 घंटे में किसी भी तरह की शराब पी है या जहरीली शराब से तबीयत बिगड़ने के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो नजदीकी अस्पताल आएं और तुरंत स्क्रीनिंग कराएं। साथ ही कहा कि हो सकते हो तो सीधे जिला सिविल अस्पताल पहुंचकर जांच करा सकते हैं। क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। इसके अलावा डीएम मेडम ने क्षेत्र की 6 शराब दुकानों को सील कर सैंपलिंग के निर्देश देते हुए अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करवा दी है।

दरअसल, अवैध शराब पीने से मरने वाले सभी मृतक सागर जिले के चार गांव के बताए जा रहे हैं। इन गांवों में इस वक्त मातम पसरा हुआ है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, जहरीली शराब का सबसे ज्यादा सेवन बंडा क्षेत्र के घूघर, नौराज, बाराज, बमुराबेड़ा और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने किया है। इन लोगों ने शनिवार रात शराब पी थी। इसके बाद एक के बाद एक की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी तरह परिजन उनको नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन कुछ देर बाद ही वह दम तोड़ने लगे।

मरीजों के शरीर पड़ रहे नीले…

वहीं सागर जिले के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर के डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल लाए गए मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं कुछ लोगों में जांच करने के बाद पता चला कि इनकी मौत जहीरीली शराब पीने से हुई है। वहीं प्रशासन लोगों के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button