भोपाल : प्रदेश की महिला पत्रकारों को मिला नया नेतृत्व, वरिष्ठ पत्रकार सुश्री हिना मंसूरी जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मप्र की संभागीय अध्यक्ष नियुक्त
पत्रकारिता की दिशा में एक नया कदम यह भी...

प्रदेश की महिला पत्रकारों को मिला नया नेतृत्व: वरिष्ठ पत्रकार सुश्री हिना मंसूरी जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मप्र की संभागीय अध्यक्ष नियुक्त
भोपाल, 04 नवंबर 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP) ने प्रदेश की महिला पत्रकारों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं साधना न्यूज़ के चैनल हेड डॉ अरुण सक्सेना ने महिला प्रकोष्ठ की संभागीय अध्यक्ष के रूप में हिना मंसूरी को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश भर की महिला पत्रकारों को संगठित करने और उनकी आवाज़ को और अधिक बुलंद करने की दिशा में एक बड़ी पहल है।
पत्रकार हिना मंसूरी की यह नियुक्ति न केवल महिला पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगी, बल्कि पत्रकारिता जगत में लैंगिक समानता और उनके अधिकारों की लड़ाई को भी नई गति देगी।
नियुक्ति के बाद, राजधानी के प्रभातश्री हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रामकुमार देशमुख, डॉ. वरुणादित्य सिंह, राव भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, रविंद्र वैष्णव ने हिना मंसूरी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भोपाल संभाग के कई पत्रकार साथियों ने सुश्री मंसूरी को बधाई दी है। और साथ ही उम्मीद जताई है कि इस पहल से प्रदेश की महिला पत्रकारिता एक नई ऊँचाई को छुएगी।



