Blog

सोने के भावों में लगातार गिरावट

तीन दिन से टूट रहे दाम

सोने के भावों में लगातार गिरावट

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2026
मीडिया रिपोर्ट

सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। इससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.81% घटकर यानी 1159 रुपये गिरावट के साथ 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,010.00 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना टूटकर 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम सभी टैक्स समेत) पर आ गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,630 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,30,750 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

कृमश: 24, 22,18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना के रेट प्रयागराज ₹142630 ₹130750 ₹106860, नई दिल्ली में ₹142630 ₹130750 ₹106860, भोपाल में ₹142530 ₹130650 ₹106910, बरेली में ₹142630 ₹130750 ₹106860, अहमदाबाद में  ₹142430 ₹130650 ₹106860 हैं।

पिछले दिनों की अपेक्षा-

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर में मजबूती के कारण शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,900 रुपये टूटकर 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम सभी करों सहित) पर आ गया। गुरुवार को इसका भाव 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमत गिरकर 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई। हालांकि, बाद में इसमें सुधार हुआ और यह 4,024.37 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहा था।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button