
वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड को दी ₹5 लाख की भेंट
सीहोर, 09 अक्टूबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने अपने सातवें वार्षिक दीक्षांत समारोह में अतिथि के रूप में सम्मिलित भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सूत्रधार जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा और बलिदान के सम्मान में आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड में 5 लाख की राशि का चैक वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुश्री कादंबरी एस. विश्वनाथन ने भेंट किया |
यूनिवर्सिटी की इस पहल का मकसद भारतीय सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण में सहयोग करना और देश के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को सम्मान देना है। भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस मौके पर वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी की सेवा भावना की सराहना करते हुए साधुवाद दिया |



