Blog

सीहोर : वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, श्री राजपूत बने अध्यक्ष

निर्विरोध संपन्न हुए चुनाव

वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, श्री राजपूत बने अध्यक्ष

सीहोर, 06 सितंबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव रविवार को शासकीय डिपो में संम्पन्न हुआ । शासकीय काष्ठागार में पूरे जिले के वनअधिकारी एवं वनकर्मचारी उपस्थित हुए।

प्रांताध्यक्ष रामयस मौर्य ,प्रांतीय सचिव मो.इरशाद कुरेशी संभागीय सचिव यशवंत सिंह लोधी , जिला अध्यक्ष भोपाल नीलम सिंह ठाकुर ,जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम उदित सोनटक्के की उपस्थिति में निर्वाचन संम्पन्न हुआ। चुनाव में सभी वनाधिकारी एवं वन कर्मचारियों द्वारा निर्विरोध रूप से श्यामसुंदर सिंह राजपूत वनरक्षक को मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया है।

चुनाव अधिकारी मो.इरशाद कुरैशी द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह राजपूत द्वारा वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का में हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा हमेशा निष्पक्ष तरीके से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वाह करूंगा साथ ही संगठन के लिए सदैव समर्पित भाव से उपलब्ध रहूंगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय महासचिव चेतन कुमार आर्य ,प्रांतीय सचिव दीपक बेदी , संभागीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दुगेरिया, पूर्व जिला कार्यकारिणी के सदस्य नवनीत टिमराई ,नागेंद्र वैश्य,राजकुमार पांडे,विकास कलोसिया, राजेंद्र मालवीय, अमित त्यागी, विनय टिमराई, बृजेश राठौर, विजय कसौटिया, माया दोहरे, सावित्री मरकाम, विष्णु दत्त मिश्रा, मधु खलको , मुकेश ठाकुर ,अशोक सिंह चौहान विक्रांत चौधरी, दीपेंद्र सिंह चौहान कमलेश वर्मा यशवंत गोयल, देवी सिंह भंवर अमर सिंह रावत, जितेंद्र ठाकुर सिताराम परमार, संजय शर्मा, चन्दर सिंह जलोदिया, शोएब खान, बद्री प्रसाद राठौर, अशोक कुशवाहा, जयप्रकाश मेवाड़ा, दीपेश राठौर, अमित खरे, दिनेश धुर्वे, आशीष नामचुरिया, राहुल गौर, आशीष अड़में सहित वन अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button