Blog

सीहोर : नवांगत एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने संभाला पदभार

नवांगत एसपी कार्यालयीन कामकाज से बारीकी के साथ हुईं वाकिफ

सीहोर : नवांगत एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने संभाला पदभार

सीहोर, 07 मई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना (भापुसे) ने आज दिनांक 07 मई 2026 को विधिवत पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला से चर्चा कर जिले की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदन शर्मा, डीएसपी अजाक सीहोर प्रवीण चढ़ोकर, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली सीहोर निरीक्षक रविंद्र यादव तथा थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक सुनील मेहरा से परिचयात्मक चर्चा की ।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं का भ्रमण कर शाखा प्रभारियों से चर्चा की और कार्यप्रणाली की जानकारी ली ।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button