इछावर : मकान एवं जनगणना कार्य 100% पूर्ण करने पर कर्मचारी सम्मानित
उत्तम दायित्व निर्वहन बना पहचान..

मकान एवं जनगणना कार्य 100% पूर्ण करने पर कर्मचारी सम्मानित
इछावर, 07 मई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
इछावर तहसील में मकानों एवं जनगणना का कार्य अपनी तीव्र गति पकड़े हुए है। ऐसे 04 कर्मचारियों को तहसील कार्यालय में एसडीएम स्वाती मिश्रा ने सम्मानित किया जिन्होंने अपने दायित्व का 100 प्रतिशत निर्वहन करते हुए अल्पअवधि में ही पूर्ण कर दिखाया।
जिन कर्मचारियों द्वारा अपना जनगणना मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है उनमें प्रगणक धनपाल सिंह वर्मा,
पर्यवेक्षक गौरव गुप्ता हलभनो.0144. ,जमोनिया हटेसिंह ,प्रगणक राधेश्याम बड़ोदिया ,पर्यवेक्षक राजेन्द्र मेवाड़ा HLBn.0069 परोलिया,
प्रगणक अजब सिंह ठाकुर,
पर्यवेक्षक आशीष विश्वकर्मा
HLB no.0099 हुलिया खेड़ी,
प्रगणक जावेद अहमद,
पर्यवेक्षक अभिनेष बच्चन HLBno.0083
करन पुरा के नाम शामिल हैं।
सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं हैं।



