मध्यप्रदेश

धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 14 लोगों की मौत

पिकअप का अचानक फटा टायर..

धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 14 लोगों की मौत

धार(एमपी), 29 अप्रैल 2026
मीडिया रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के धार जिले में आज बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल धार में जारी है।

बताता गया है कि यह हादसा बुधवार रात करीब 8.30 बजे हुआ। पिकअप वाहन ओवरलोड था जिसमें करीब 30 से 40 मजदूर सवार थे। वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

​इस भीषण हादसे में अब तक करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ घायलों की हालत अत्यधिक गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा है। परिजनों के रो-रो कर हाल बुरे हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन ने 4 पलटी खाई और स्कार्पियो से जा टकराई।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button