
प्रतिबंध के बावजूद हो रहा था नलकूप उत्खनन, पुलिस ने रात्री गश्त के दौरान दबोचा
सीहोर, 24 अगस्त 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
बिना एसडीएम की परमिशन के नलकूप खनन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाई जा चुकी है फिर भी दबे-छिपे, सेटिंग के सहारे खेतों सहित नगरों में भी बोरिंग गतिविधियां जारी है।
जानकारी अनुसार 24 अप्रैल की रात को गश्त के दौरान भैरुंदा पुलिस को स्थानीय दुर्गा चौक के पास मे डूडी काम्पलेक्स के अंदर एक बोरिंग मशीन बोर करती दिखी, बोर करने वाले व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम श्रवण पंवार पिता माखन सिहं पंवार उम्र 26 साल निवासी बजंरग कुटी गेट के पास भैरुंदा का होना बताया।
बोर लगाने के संबध मे वैध दस्तावेज एवं अनुमति चाही गई तो कोई वह अनुमति व वैध दस्तावेज होना नही बता पाया,जिसके द्वारा कलेक्टर जिला सीहोर के आदेश का उल्लंघन होना पाया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
बोरिंग मशीन वाहन क्रमांक KA01MN2161 पर लोडेड बोरिंग मशीन एवं अन्य मशीन जो सामान ढोंने का काम करती है जिसका वाहन क्रमांक KA01MN2171 को जप्त किया गया । आरोपी श्रवण पंवार के विरुद्ध अपराध धारा 223(ए) बीएनएस ,3/9 म.प्र. पेयजल परिरक्षण अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।



