सीहोर जिला

इछावर/भैरुंदा : गुमशुदा नाबालिग बच्चे को लेकर पुलिस ने किया “दूध का दूध-पानी का पानी”, अपहरण की सूचना निकली भ्रामक

'खोदना पड़‍ा पहाड-निकली चुहिया'

इछावर/भैरुंदा : गुमशुदा नाबालिग बच्चे को लेकर पुलिस ने किया “दूध का दूध-पानी का पानी”, अपहरण की सूचना निकली भ्रामक

भैरुंदा/इछावर, 03 मार्च 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

एसडीओपी रोशन कुमार जैन एवं थाना प्रभारी इछावर पंकज वाडेकर ने बताया कि आज मंगलवार 3 मार्च 2026 को समय 16:28 बजे कॉलर सीमा मीणा निवासी भादाकुई थाना भेरुंदा द्वारा डायल 112 पर कॉल करके बताया कि इसके 7 वर्षीय नाबालिग लड़के को एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी मेें कुछ लोग बिठाकर ले गए हैं।

कॉलर की सूचना के संबंध में तत्काल ही वरिष्ठ अधिकारीगणों को अवगत कराया गयाl वरिष्ठ अधिकारीगणों के निर्देशानुसार जिले के एवं थाना भेरूंदा के आसपास के थाना प्रभारीगण को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग लगाने के लिए बताया गया जिसके बाद थाना इछावर पुलिस स्टाफ द्वारा थाने के सामने चेकिंग में उक्त सफेद रंग की बोलेरो वाहन को रोका गया।

देखा तो उसमें सूचक द्वारा बताया गया नाबालिक बालक हिमांश मीणा पिता राहुल मीणा उम्र 7 साल निवासी भादाकुई का मिलाl

उसी वाहन में नाबालिग बच्चे के अलावा उसके पिता राहुल मीणा एवं परिवार के अन्य लोग भी सवार थे जिनसे थाना इछावर में विस्तृत पूछताछ की गई।
इस दौरान पता चला कि पति राहुल मीणा और पत्नी सीमा मीणा का करीब 1 साल से पारिवारिक विवाद होना एवं पत्नी का अपना ससुराल छोड़कर मायके भादाकुई थाना भेरुंदा अंतर्गत अपने बच्चे के साथ रहना है।

आज दिनांक को पति राहुल मीणा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ नाबालिक बच्चे को लेने भादाकुई आया था, इसके पश्चात पति-पत्नी और अन्य सदस्यों की आपस में लड़ाई झगड़ा हुआ… झगड़े के पश्चात पति अपने लड़के हिमांश को लेकर अपने घर भोपाल के लिए बोलेरो गाड़ी से रवाना हो गया। पति के रवाना होने के पश्चात राहुल मीणा की पत्नी सीमा मीणा द्वारा डायल 112 पर अपहरण की सूचना दी गई थी।

नाबालिक बच्चे को उसकी मां सीमा मीणा के सुपुर्द किया गया एवं दोनों परिवारों को नाबालिग लडके की कस्टडी के संबंध में एवं अपने पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए न्यायालय जाकर निराकरण करने की समझाइश दी गई l

खासबात पुलिस विभाग की ओर से-

सभी क्षेत्रवासियों से अपील की जाती है कि इस घटना के संबंध में बच्चा चोरी से संबंधित जो सूचनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही है वह सब अफवाह मात्र हैl कोई भी व्यक्ति इन अफवाहों पर ध्यान ना दें और ना ही इन अफवाहों के संबंध में मैसेज अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करेंl
अनावश्यक झूठी खबरें और अफवाह प्रसारित करने पर संबंधित के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जावेगी l

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button