क्राइम रिपोर्टसीहोर जिला

आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगाते धराए दो युवक, मामला मध्यप्रदेश के भैरुंदा नगर का

सट्टेबाजी के लिए कुख्यात है आईपीएल ! मैच फिक्सिंग पर निर्भर रहता सटोरियों का आबाद-बरबाद होना

आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगाते धराए दो युवक, मामला मध्यप्रदेश के भैरुंदा नगर का

थाना भैरूंदा पुलिस द्वारा मोबाईल पर आईपीएल का सट्टा खेलते हुए 02 व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही
आरोपीगणो से दो मोबाईल फोन किये गए जप्त

सीहोर, 03 मई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

थाना भैरूंदा दिनांक 02 मई 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की जेपी मार्केट व दुर्गा चौक पर आईपीएल 2026 के मुम्बई इंडियन्स व चैन्नई सुपुर किंग्स के चल रहे मैच पर हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खेल रहे।

भैरुंदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए घटना क्षेत्र में शिकंजा कसा। नगर के जेपी मार्केट दुर्गा चौक पर क्रिकेट के आईपीएल मैच में सट्टा खेलते दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार राजश्री एवरफ्रेश व दुर्गा मन्दिर के पास आरोपीगण 01. यश राय पिता कैलाशचन्द्र राय उम्र 28 साल निवासी जेपी मार्केट भैरूंदा व रजत मालवीय पिता अजय मालवीय उम्र 34 साल निवासी स्वप्न सिटी भैरूंदा अपने मोबाईल पर आईपीएल सट्टा खेलते पाये गए । उक्त आरोपियों के कब्जे से दो मोबाईल फोन जप्त किए एवं आरोपीगणो के विरूद्द सट्टा एक्ट का अपराध पंजीबद्द किया गया।

बता दें कि टाटा आईपीएल- 2026 के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर सट्टा खेलों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। सीहोर जिले के कई थाना क्षेत्रों में आईपीएल क्रिकेट में सट्टेबाजी , खाईवाल सक्रिय हैं। इसके तार ऊपर से ही जुड़े बताए जा रहे हैं।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button