सीहोर जिला

इछावर नगर से लेकर पंचायतों तक में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की धूम

पंचायत स्तर पर हुए विशेष आयोजन

इछावर नगर से लेकर पंचायतों तक में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की धूम

इछावर, 15 अगस्त 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायतों में भी हुए भव्य कार्यक्रम। ग्राम पंचायत पंचायत भवन में चैनपुरा सरपंच शिवलाल परमार ने ध्वजारोहण किया। सचिव मनोहर परमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं गाजीखेड़ी पंचायत में सरपंच श्रीमती सुमित्रा बाई मेहरबान सिंह.ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सचिव जमील खां सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button