Blog

मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना के हितग्राही परेशान,भावी दूल्हा दुल्हन के अभिभावक दिन भर होते रहे परेशान।

हितग्राही परेशान

मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना के हितग्राही परेशान,भावी दूल्हा दुल्हन के अभिभावक दिन भर होते रहे परेशान।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर सीहोर जनपद के अधिकारी नही दे रहे ध्यान, एक हस्ताक्षर के लिए घंटो करना पड़ रहा इंतजार।

राजेश माँझी, सीहोर एमपी मीडिया पॉइंट

मामला सीहोर जनपद पंचायत का यहां ग्रामीण सुबह से एक हस्ताक्षर के लिए परेशान है।अधिकारी कर्मचारी नदारद है। मुख्य कार्य पालन अधिकारी भी सीहोर कार्यालय में मौजूद नहीं। ग्रामीण अपनी परेशानी को लेकर जाए तो कहा जाए। इधर सरकार की मुख्य मंत्री कन्या विवाह सम्मेलन योजना पर इस ओर किसी भी अधिकारी कर्मचारी जरा भी जिम्मेदार नहीं है।ग्रामीण सुबह से जनपद में परेशान है।इछावर में 16/06/2024 मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना सम्मेलन है। दस्तावेज जमा करने की अन्तिम तारीख 12/06/2024 है। पिंटू मालवीय पंचायत थूना कला का कहना है की सुबह से एक हस्ताक्षर के लिए परेशान है लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं है।राजेश वर्मा ग्राम शिकारपुर,अफजल खा ग्राम पाटनी, आसिब खा ग्राम तकीपुर अन्य ग्रामीणों का कहना है की सुबह से हम परेशान है लेकिन कोई भी इस समस्या का निराकरण नही कर पा रहा।दोपहर 1 बजे करीब कर्मचारी आए तब जाकर हितग्राहियों को तसल्ली हुई। जनपद के पीसीओ भी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। बडी परेशानी के साथ फॉर्म पर हस्ताक्षर हुए है ग्रामीणों का कहना है की फॉर्म जमा करने की अन्तिम तारीख को बढाया जाए। सीहोर जनपद के आधिकारी कर्मचारी भी मुख्यालय पर देर से पहुंचे।

क्या कहते है आधिकारी

जनपद के अधिकारी पहले कुछ जवाब देने से इन्कार करने लगे फिर बाद में कहा की हितग्राही अपूर्ण फॉर्म लेकर आ रहे है। आज मुख्यालय पर देरी का कारण यह है की सीवन नदी पर नमामि गंगे कार्यक्रम था इस कारण समय पर मुख्यालय नही पहुंच पाए।

*एन पी सूर्यवंशी**

पद खंड पंचायत अधिकारी सीहोर*

Related Articles

Back to top button