Blog

इछावर के सिविल अस्पताल में असुविधा, मरीजों के पलंग के नीचे फैला बरसात का पानी।

सिविल अस्पताल इछावर में मरीज बरसात के पानी से परेशान

इछावर के सिविल अस्पताल में असुविधा, मरीजों के पलंग के नीचे फैला बरसात का पानी।

इछावर, एमपी मीडिया पॉइंट

सोमवार को सीहोर जिले के इछावर में झमाझम बारिश हुई कई जगह बाज़ार में निचली जगहों पर पानी भर गया एवं आवागमन में भी बडी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ताजा मामला इछावर के सिविल अस्पताल का झ्माझ्म बरसात के कारण मरीजों के वार्डो में घुसा बरसात का पानी।

सिविल अस्पताल इछावर में मरीज महिला, बच्चे,बुजुर्ग बरसात के पानी से काफी परेशान रहे। भर्ती मरीजों के पलंग के नीचे तक पानी भरा हुआ दिखा। भर्ती मरीज बरसात के पानी के कारण पलंग पर ऊपर बैठने को मजबूर हुए। पलंग के नीचे पूरी तरह वार्ड में पानी भरा हुआ था। भर्ती मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा।भर्ती मरीज गौरा बाई मुवाडा ने बताया की बरसात का पानी हमारी पलंग के नीचे जमा हो गया जिससे हमे बडी असुविधा का सामना करना पडा।संतोष मीणा, नरेश मीणा ने भी बताया की अस्पताल में मरीजों को काफ़ी परेशानी हुई बरसात के जमा पानी से मच्छर पैदा होंगे एवं मरीज ओर भी मरीज हो जायेंगे। मरीजों की मांग है की शासन प्रशासन इस ओर ध्यान दे।

Related Articles

Back to top button