Blog

सीहोर : अमानक बीज विक्रय पर कार्रवाई, जिले के 9 बीज विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित

संबधित कंपनियों के उत्पादों के विक्रय पर भी जिले में प्रतिबंध

अमानक बीज विक्रय पर कार्रवाई, जिले के 9 बीज विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित

सीहोर, 26 सितम्बर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

कृषि विभाग के उप संचालक एवं पदेन अनुज्ञापन प्राधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय द्वारा अमानक बीज विक्रय करने पर सीहोर जिले के 09 बीज विक्रय केंद्रों के बीज लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इनमें सीहोर के मेसर्स सांई एग्रो भैरूंदा, मेसर्स सांई कृपा कृषि केन्द्र भैरूंदा, मेसर्स मारूती कृषि सेवा केन्द्र लाड़कुई, मेसर्स भाटीजी कृषि सेवा केन्द्र भैरूंदा, मेसर्स न्यू राकेश कृषि सेवा केन्द्र भैरूंदा, मेसर्स संस्कार कृषि सेवा केन्द्र भैरूंदा, मेसर्स रावल ट्रेडर्स भैरूंदा, मेसर्स न्यू राहुल एग्रो एजेंसी भैरूंदा, मेसर्स कृषि विकास केन्द्र कांकरखेड़ा इछावर शामिल है।

कृषि उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि इन बीज विक्रेताओं के यहाँ से मक्का बीज के नमूने लेकर राज्य बीज परीक्षण प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे गए थे। परीक्षण के बाद बीजों की अंकुरण क्षमता निर्धारित मानक से कम पाई गई।

इसके साथ ही इन अमानक बीजों को बनाने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई है, इन कंपनियों के उत्पादों को जिले में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनमें फोरजन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड हेदराबाद तेलंगाना, एडवान्टा इंटप्राईजेज लिमिटेड मेड़चल मलकाजगिरी तेलंगाना, कार्नटेक सीड्स प्राईवेट लिमिटेड मेड़चल रोड़ प्लाट नं. 18 सिकंदराबाद तेलंगाना, संभवी एग्री सीड्स प्राइवेट लिमिटेड एस आर नगर हेदराबाद तेलंगाना, आश एग्री सांइंस प्राइवेट लिमिटेड प्लाट नं. 69 सेकण्ड फ्लोर ब्लाग बीए कण्डल कोया गुन्डलापोचामपल्ली मेडचल मल्कारगीरी तेलंगाना, वायर क्राप साइंस लिमि. सेन्ट्रल एवेन्यू हीरानन्दनी थाने बेस्ट महाराष्ट्र, सीजेन्टा इंडिया प्रायवेट लिमि. अमर पेराडिजम सर्वे नं. 110/11/3 बानेटा रोड़ पुणे महाराष्ट्र, एल्डोराडो एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड मेडचल मल्काजगीरी हेदराबाद तेलंगाना, यगंती एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड प्लांट नं. 38 ग्रीन पार्क एवेन्यू नीयर सुचीत्रा सर्कल एनएच 47 हेदराबाद तेलंगाना शामिल है। उन्होंने बताया कि संबंधित विक्रय स्थलों के निरीक्षण कर शेष स्टॉक की जानकारी प्राप्त करने एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि बीज खरीदते समय प्रमाणित एवं मानक बीज ही अधिकृत विक्रेताओं से खरीदें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या कृषि कार्यालय में संपर्क करें।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button