मध्यप्रदेश

इछावर क्षेत्र में 36 सड़कों के निर्माण का होगा भूमि पूजन 27 सितंबर को ग्राम बोरदी में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे भूमि पूजन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कुल 4 मंत्री होंगे शामिल...

इछावर क्षेत्र में 36 सड़कों के निर्माण का होगा भूमि पूजन

27 सितंबर को ग्राम बोरदी में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे भूमि पूजन

82 करोड़ 76 लाख से अधिक की लागत से बनेगी 36 सडके

इछावर/सीहोर, 26 सितम्बर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 बैच-1 के अंतर्गत सीहोर जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र में 36 सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ 27 सितंबर को किया जाएगा। इछावर विकासखंड के ग्राम बोरदी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इन सड़कों का भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रात: 11:30 बजे आयोजित होगा।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इछावर क्षेत्र में स्वीकृत 36 सड़कों की कुल लंबाई 106.37 किलोमीटर है, जिनके निर्माण के लिए 82 करोड़ 76 लाख 88 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। इन सड़कों के निर्माण से इछावर विधानसभा क्षेत्र के 41 ग्रामों की करीब 19 हजार 178 की आबादी को वर्षभर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उपज के परिवहन, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुविधा होगी।

ग्राम बोरदी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे। पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के इन कार्यों से इछावर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button