सीहोर

सीहोर : 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती, ग्रीको रोमन एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

9 संभागों के 800 प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिखाएंगे खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिभा का प्रदर्शन

70वीं राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती, ग्रीको रोमन एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,

9 संभागों के 800 प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिखाएंगे खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिभा का प्रदर्शन

सीहोर, 07 सितम्बर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

सीहोर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती, ग्रीको रोमन एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान, सीहोर में किया गया। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ संभागों से कुश्ती, ग्रीको रोमन एवं वेटलिफ्टिंग विधाओं के चयनित खिलाड़ी सहभागिता कर रहे हैं।  प्रतियोगिता में लगभग 800 प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने खेल कौशल, अनुशासन एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम ब्रजेश सक्सेना ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं संघर्ष करने की भावना विकसित होती है। शालेय खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे जीत और हार से ऊपर उठकर अपनी श्रेष्ठ क्षमता का प्रदर्शन करें। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ आपसी समन्वय और अनुशासन भी विकसित करती हैं।  बता दें कि प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ी पदक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मैदान में उतरेंगे। कुश्ती एवं ग्रीको रोमन के मुकाबले शासकीय कन्या महाविद्यालय के इंडोर हॉल में तथा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान के हॉल में आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री शीलू शर्मा, आवासीय विद्यालय के प्राचार्य आलोक शर्मा सहित खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button