लेख

विशेष विचार : मजाक से मुहिम तक

बोला गया शब्द प्रतिध्वनि बनकर वापस जरूर आता है।

मजाक से मुहिम तक
———————–
मनीषा शाह , सीहोर

क्या हो किसी दिन एक बच्चा जिसे पढ़ाई में कुछ खासी दिलचस्पी न हो वह मजाक में बोल दे कि आज तो मैं एक पूरा पाठ याद कर लूंगा। पता चले कि उस बच्चे ने एक पाठ ही नहीं बल्कि किताब का हर पाठ याद कर लिया।
शायद यही हुआ 16 मई 2026 जब अभिजीत दिपके नाम का एक आम सा व्यक्ति जिसने मजाक में कह गए शब्द “कॉकरोच” को “काकरोच जनता पार्टी” में बदल दिया। मजाक में कहा गया शब्द एक मुहिम या एक आंदोलन अब बन गया यह पता भी नहीं चला।
इससे एक बात और समझ पड़ती है कि अगर कोई शब्द बोला गया है वो प्रतिध्वनि बनकर वापस जरूर आता है।

इसे फिजिक्स के द्वारा भी समझ सकते हैं। जब कोई ध्वनि तरंग किसी सतह से टकराती है तो कुछ ध्वनि ऊर्जा सतह द्वारा अवशोषित हो जाती है और कुछ ध्वनि ऊर्जा पून:उसी स्थान पर परिवर्तित होकर लौटती है। ध्वनि की ऊर्जा कितनी मात्रा में अवशोषित होगी या परिवर्तित होकर लौटेगी यह सतह की सामग्री पर निर्भर करता है।

कुछ ऐसी ही प्रतिध्वनि हुई जब देश के मुख्य न्यायाधीश ने
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में एक शब्द कहा “कॉकरोच” ।
यह शब्द उन युवाओं को जिनके पास नौकरी नहीं है, यह जानते हुए कि इसका सबब उनकी मेहनत में कमी नहीं बल्कि सिस्टम फेलियर है।
प्रतिध्वनि स्वरूप कॉकरोच शब्द हर एक युवा की ध्वनि बना जो अंधेरे कमरे में एक रोशनी की तलाश कर रहा था।
दूसरी बात यह मुहिम सफल क्यों और कैसे हुई।
इस मूहिम में चाहे बहुत सी खामियां हो जैसे सलिकेदार भाषा का ना होना। अन्य कमियां भी गिनाई जा सकती है।
जंतर मंतर पर एकत्र युवाओं के लक्ष्य, उनकी ऊर्जा , उनकी क्रिएटिविटी मे कोई कमी नहीं थी। लक्ष्य हमेशा इनका गांधी के इरादों का भारत था। इस पूरे आंदोलन की आत्मा गांधी थे।
Gen-z ने आंदोलन का स्वरूप बदला हो पर आंदोलन पर उसकी आत्मा को नहीं। गांधी की तरह लाठियां खाई, टियर गैस को झेला परंतु जवाब में उत्पात का सहारा नहीं लिया।
बल्कि हर क्रूर क्रिया की दृढ़ निश्चय के रूप में प्रतिक्रिया दी।
परिणाम स्वरुप हमने देखा कि देश के शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। यह आंदोलन हमें कई सीख देता है।
जैसे समय के बदलते स्वरूप को देखते हुए स्वयं को भी बदलना चाहिए।

यह बात नेताओं को भी समझनी होगी कि आप हमेशा मंदिर- मस्जिद के नाम पर राजनीति नहीं चला सकते।
दूसरी सीख मिलती है की दृढ़ निश्चय अगर एक संकल्प के लिए हो रहा है और उसका व्यापक तौर पर प्रभाव आ रहा है तो वह संकल्प ईश्वरीय संकल्प बन जाता है। उसे पूरा होने से कोई रोक नहीं सकता।
तीसरा , संकल्प यदि व्यापक है तो वस्तु के कोई मायने नहीं रह जाते चाहे वह भाषा ही क्यों ना हो।
आखिर में कवि गोपाल दास नीरज की
कविता की पंक्तियों के साथ आपको सोचने के लिए छोड़ देती हूं कि आपने इस आंदोलन से क्या सीख ली
पग में गति आती है, छाले छिलने से
तुम पग-पग पर जलती चट्टान धरो।
मैं तूफ़ानों में चलने का आदी हूँ
तुम मत मेरी मंज़िल आसान करो।

मनीषा शाह‌ सीहोर (मप्र)

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button