डीआईजी देहात रेंज भोपाल द्वारा थाना इछावर का निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
श्री चंदेल ने विभिन्न बिंदुओं पर किया निर्देशित

डीआईजी देहात रेंज भोपाल द्वारा थाना इछावर का निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
इछावर, 23 मई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
पुलिस उप महानिरीक्षक (देहात) रेंज, भोपाल राजेश सिंह चंदेल ने जिले के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में थाना इछावर का भी निरीक्षण किया ।
थाना इछावर के वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीहोर सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर सुनीता रावत, एसडीओपी भेरूंदा रोशन कुमार जैन, थाना प्रभारी इछावर निरीक्षक पंकज वाडेकर सहित थाने में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
निरीक्षण के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल ने थाना प्रभारी इछावर एवं उपस्थित स्टाफ को निर्देश देते हुए कहा कि थाने में लंबित अपराधों, विशेषकर गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों एवं मर्ग प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से लेकर शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के साथ त्वरित निराकरण किया जाए।
श्री चंदेल ने निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। गुंडे-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।
-अभिलेखों का संधारण
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका इत्यादि सभी महत्वपूर्ण अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रखे जाएं।
जप्ती के सामान एवं वाहनों का सुरक्षित रख-रखाव किया जाए एवं न्यायालय से निराकृत सामग्री का नियमानुसार निराकरण कराया जाए।
फरियादियों से सद्व्यवहार पर जोर
डीआईजी श्री चंदेल ने इस तरफ भी निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों एवं आमजनों के साथ शालीनता एवं संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित विधिक निराकरण किया जाए।