पश्चिम बंगाल : सुवेंदु अधिकारी के निज सचिव की सरेआम हत्या
पश्चिम बंगाल की राजनिति में हिंसा के साथ हत्या का प्रवेश

पश्चिम बंगाल : सुवेंदु अधिकारी के निज सचिव की सरेआम हत्या
मीडिया रिपोर्ट, 06 मई 2026
पश्चिम बंगाल से बड़ी ख़बर आ रही है कि चुनावी नतीजों के महानायक शिवेंदु अधिकारी के पीए को सरेआम गोलियों से भून दिया गया है जिससे उनकी स्पाट पर ही मौत हो जाने की ख़बर है।
सत्ता परिवर्तन की लहर और चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का दौर पश्चिम बंगाल में थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में बीजेपी नेता और राज्य के नए राजनैतिक धुरी बने सुवेंदु अधिकारी के करीबी निजी सहायक (पीए) चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार वह कुछ लोगों के साथ मौजूद थे, तभी हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
वारदात को दिया सरेआम अंजाम
बताया जा रहा है कि सुभेंदु चंद्र नाथ रथ को मध्यमग्राम में तब निशाना बनाया गया जब वे कुछ लोगों के साथ सार्वजनिक स्थान पर थे.
मौके पर ही मौत: हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके बेहद विश्वसनीय माने जाते थे।
बता दें कि बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों (4 मई) के बाद से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से तोड़फोड़ और झड़पों की खबरें आ रही हैं।



