
रेहटी में चले धारधार हथियार,आरोपी प्रतीक पालीवाल गिरफ्तार, आधा दर्जन हुए घायल
सीहोर,26 अप्रैल 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
दिनांक 24/04/26 की रात्रि में राकेश चौहान की पान-बेकरी की दुकान, बस स्टैंड के पास, एक मारपीट की घटना घटित हुई।जिसमे आरोपी प्रतीक पालीवाल ने धारदार कटर से हमला कर छह लोगो को घायल कर दिया ।
पुलिस के मुताबिक फरियादी अनिल पिता धूलुसिंह चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी रेहटी की रिपोर्ट पर आरोपी प्रतीक पालीवाल के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओ में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी ने शराब के नशे में फरियादी एवं उसके साथियों के साथ विवाद करते हुए धारदार नुकीले कटर से जान से मारने की नियत से हमला किया।
एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में रेहटी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कल 25 अपैल 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
घटना घायल हुए यह लोग-
1. अनिल पिता धूलुसिंह चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी रेहटी (मधुबन अस्पताल, बुदनी में भर्ती)
2. राकेश पिता मूलसिंह चौहान, उम्र 46 वर्ष, निवासी रेहटी
3. राजेश पिता मूलसिंह चौहान, उम्र 50 वर्ष, निवासी रेहटी
4. अंकित पिता अनारसिंह चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी रेहटी
5. धर्मेंद्र पिता श्यामलाल चौहान, उम्र 45 वर्ष, निवासी रेहटी
6. वीरेंद्र पिता श्यामसिंह राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी डोलरिया, नर्मदापुरम
उक्त घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
प्रकरण की विवेचना जारी है।

