आष्टासीहोर जिला
आष्टा : गरीबों का चावल व्यापारी के गोदाम में, हुई कार्रवाई, किया जब्त
गोदाम में अवैध रुप से भंडारित था 23 क्विंटल चावल

गरीबों का चावल व्यापारी के गोदाम में, हुई कार्रवाई, किया जब्त
सीहोर, 23 अप्रैल 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
आष्टा की कृषि उपज मंडी में क्या चल रहा है उसकी एक बानगी आज गुरुवार को उस वक्त उजागर हो गई जब कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मृगी अग्रवाल ने ‘चेतना ट्रेडर्स’ फर्म के गोदाम का निरीक्षण किया।
जानकारी अनुसार कृषि उपज मंडी आष्टा स्थित चेतना ट्रेडर्स के गोदाम का निरीक्षण करने पहुंची खाद्य विभाग की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मृगी अग्रवाल तो वहां न केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल का अवैध क्रय-विक्रय पाया गया बल्कि 23 क्विंटल चावल का अवैध रुप से भंडारित होना भी पाया जिसे विधिवत जब्त किया गया।



