सीहोर : 5100 दीपों से जगमगाया सीवन नदी तट
स्वच्छता अभियान के बाद युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर

5100 दीपों से जगमगाया सीवन नदी तट,
स्वच्छता अभियान के बाद युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ सीवन घाट
सीहोर, 17 सितंबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर 17 सितंबर गुरुवार को सीहोर जिले में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सीहोर में भी स्थानीय स्तर पर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दिन की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। कोतवाली चौराहे से लेकर पुराने बस स्टैंड तक अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे युवा मोर्चा द्वारा इछावर,भैरुंदा,सीहोर के सरकारी अस्पतालों में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने कुल 75 यूनिट रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागिता की।
5100 दीपों से रोशन हुआ सीवन नदी घाट
कार्यक्रमों की श्रृंखला में शाम 6:30 बजे सीवन नदी तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर सीवन नदी घाट को रोशन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में दीपों की रोशनी से नदी तट का दृश्य आकर्षक नजर आया। आयोजन में सेवा और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। 17 सितंबर को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा के प्रदेश,जिला,मंडल पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही।



