विधानसभा चुनाव 2023

इछावर : कांग्रेस में कूदे बहुत सारे…

विस चुनाव 2023

शनिवार को सैकड़ों भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए कांग्रेस में
पूर्व सीएम दिग्विजय ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में, शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख दिए, जबकि मैंने 1.11 लाख दिए

इछावर, एमपी मीडिया पॉइंट

शनिवार को सैकड़ों भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए कांग्रेस में
पूर्व सीएम दिग्विजय ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में, शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख दिए, जबकि मैंने 1.11 लाख दिए

हमारी पार्टी – कांग्रेस धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती है। राजनीति में धर्म का उपयोग नहीं होना चाहिए। राम मंदिर के निर्माण में शिवराज सिंह चौहाने ने एक लाख दिए, जबकि मैंने एक लाख 11 हजार रुपए दिए। भाजपा जब भी चुनाव आते है, धर्म के नाम पर राजनीति करती है। उक्त बात शनिवार को इछावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के समर्थन में झागरिया में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। तीन दिसंबर को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इछावर क्षेत्र में अनेक समस्या है। इसका निराकरण हमारी पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री पटेल करेंगे। इनको अपना आशीर्वाद प्रदान करे। इसके अलावा भाजपा सहित अन्य पार्टियों के पदाधिकारियों ने कांग्रेस से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर पूर्व सीएम श्री सिंह ने प्रदेश के मुखिया शिवराज को घोषणा वीर बताते हुए वर्तमान सरकार को घोटाले और कमीशन की सरकार बताया। उन्होंने कहां की अब जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है, और प्रदेश भर में कांग्रेस की सुनामी चल रही है। इस सुनामी में शिवराज की भाजपा सरकार बह जाएगी और जनता कांग्रेस को विजय बना कर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में स्थापित करेगी। संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2003 से लगातार भाजपा की सरकार है। हम लोगों ने 1993 से 2003 के बीच में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, तब अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को अधिकार दिए, खेती के लिए पट्टे दिए, आवास के पट्टे दिए, पंचायती राज दिया, जिसमें शिक्षाकर्मी और पंचायत कर्मी की नियुक्तियां हुईं, जन स्वास्थ्य रक्षक बने। पूरी तरीके से जो लोग चुनकर आते थे ग्राम पंचायत में, उनको अधिकार मिले। नामांतरण-बंटवारा पंचायत में ही हो जाता था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हर नामांकन-बंटवारे में पैसा लगता है। नियुक्तियां नहीं हो रही हैं, व्यापम हो रहा है। गरीबों के बच्चों को नौकरियां नहीं मिलीं, क्योंकि उनके पास पैसा नहीं था रिश्वत देने के लिए।
पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा – क्षेत्र की जनता बुनियादी समस्याओं से परेशान है.
इस मौके पर विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में पानी की समस्या है, क्षेत्र में बूंद-बूंद पानी के लिए महिलाओं को परेशान होना पड़ता है, इसके अलावा हमारे द्वारा क्षेत्र के अनेक मुद्दों को विधानसभा और सडक़ पर उठाया है। जिससे समस्याओं का निराकरण हुआ है। अब सरकार कांग्रेस की आने वाली है और आपके आशीर्वाद के बाद क्षेत्र में समृद्धि होगी।

पार्टी – कांग्रेस धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती है। राजनीति में धर्म का उपयोग नहीं होना चाहिए। राम मंदिर के निर्माण में शिवराज सिंह चौहाने ने एक लाख दिए, जबकि मैंने एक लाख 11 हजार रुपए दिए। भाजपा जब भी चुनाव आते है, धर्म के नाम पर राजनीति करती है। उक्त बात शनिवार को इछावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के समर्थन में झागरिया में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। तीन दिसंबर को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इछावर क्षेत्र में अनेक समस्या है। इसका निराकरण हमारी पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री पटेल करेंगे। इनको अपना आशीर्वाद प्रदान करे। इसके अलावा भाजपा सहित अन्य पार्टियों के पदाधिकारियों ने कांग्रेस से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर पूर्व सीएम श्री सिंह ने प्रदेश के मुखिया शिवराज को घोषणा वीर बताते हुए वर्तमान सरकार को घोटाले और कमीशन की सरकार बताया। उन्होंने कहां की अब जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है, और प्रदेश भर में कांग्रेस की सुनामी चल रही है। इस सुनामी में शिवराज की भाजपा सरकार बह जाएगी और जनता कांग्रेस को विजय बना कर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में स्थापित करेगी। संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2003 से लगातार भाजपा की सरकार है। हम लोगों ने 1993 से 2003 के बीच में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, तब अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को अधिकार दिए, खेती के लिए पट्टे दिए, आवास के पट्टे दिए, पंचायती राज दिया, जिसमें शिक्षाकर्मी और पंचायत कर्मी की नियुक्तियां हुईं, जन स्वास्थ्य रक्षक बने। पूरी तरीके से जो लोग चुनकर आते थे ग्राम पंचायत में, उनको अधिकार मिले। नामांतरण-बंटवारा पंचायत में ही हो जाता था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हर नामांकन-बंटवारे में पैसा लगता है। नियुक्तियां नहीं हो रही हैं, व्यापम हो रहा है। गरीबों के बच्चों को नौकरियां नहीं मिलीं, क्योंकि उनके पास पैसा नहीं था रिश्वत देने के लिए।
पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा – क्षेत्र की जनता बुनियादी समस्याओं से परेशान है.
इस मौके पर विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में पानी की समस्या है, क्षेत्र में बूंद-बूंद पानी के लिए महिलाओं को परेशान होना पड़ता है, इसके अलावा हमारे द्वारा क्षेत्र के अनेक मुद्दों को विधानसभा और सडक़ पर उठाया है। जिससे समस्याओं का निराकरण हुआ है। अब सरकार कांग्रेस की आने वाली है और आपके आशीर्वाद के बाद क्षेत्र में समृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button