इछावर (एमपी) :राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सेमली जदीद में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
राजस्व मंत्री ने कहा- योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचना जरुरी

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सेमली जदीद में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
सीहोर 09 अक्टूबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
इछावर जनपद के ग्राम सेमली जदीद में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। उन्होंने शिविर में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है। अधिकारी नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है।
श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी गंभीरता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। नागरिकों की कठिनाइयों एवं शिकायतों को प्राथमिकता से सुनें और उनका प्रभावी निराकरण कराएं, जिससे आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ मिले तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर एसडीएम इछावर श्रीमती स्वाती मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूशाली पोरस, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, जनपद अध्यक्षप्रति. जगदीश पटेल, शंकर जयसवाल सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।



