Blog

भोपाल: पूर्व मंत्री,कांग्रेस के असरदार लीडर आरिफ अकील का इंतकाल

राजनीति

भोपाल: पूर्व मंत्री,कांग्रेस के असरदार लीडर आरिफ अकील का इंतकाल

भोपाल , एमपी मीडिया पॉइंट

सोमवार सुबह जहां राजधानी का आसमान बूंदों भरे बादलों से लबरेज था, वहीं शहर की छाती पर एक मुश्किल भरी खबर भी रखी हुई थी। शेर ए भोपाल के लकब से पहचाने जाने वाले पूर्व मंत्री आरिफ अकील वैसे तो पिछले कई दिनों से बीमारी की आगोश में समाए हुए थे। रविवार सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें भोपाल के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम तक उनकी बिगड़ती हालात के चलते उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। रात होते होते खबर आई कि शेर ए भोपाल को बीमारी ने पस्त कर दिया। हालांकि देर तक इस खबर की अधिकृत पुष्टि नहीं हो पा रही थी। सोमवार अल सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे उन्हों के इंतकाल की खबर पर अंतिम मुहर लग गई। उनके करीबियों और पारिवारिक सूत्रों ने अकील के इंतकाल की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

कांग्रेस सरकार में दो मर्तबा आरिफ अकील मंत्री रहे और भोपाल उत्तर से 6 मर्तबा विधायक। आरिफ अकील के राजनितिक जीवन की शुरुआत छात्रसंघ चुनावों से हुई थी।

Related Articles

Back to top button