
औरंगजेब मामले ने लिया सांप्रदायिक रंग !
औरंगाबाद, एजेंसी: क्रूर आक्रांता औरंगजेब की कब्र हटाने का विवाद अब विरोध-प्रदर्शन और हिंसा में बदल गया है। महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा विवाद हो गया है। महाल इलाके में हिंदू संगठन के लोग औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे थे।
इस दौरान औरंगजेब का पुतला फूंका गया और हिंसा शुरू हो गई। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों की भावनाएं पुतले पर हरा कपड़ा होने की वजह से आहत हो गई। उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोल छोड़कर स्थिति को काबू किया। इसके बाद जैसे ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो पुलिस टीम पर फिर से पत्थरबाजी की गई। आग बुझाने गए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी घायल हुए है, उनके ऊपर भी पत्थर बाजी की गई है। महाल इलाके में हिंसा के दौरान एक JCB मशीन को भी आग के हवाले कर दिया गया। दो समूहों के बीच विवाद के बाद यहां तनाव बढ़ गया है। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि “2 JCB और 2-3 अन्य गाड़ियों में आग लगी है। हमारा एक फायरमैन घायल हुआ है।”