इछावर : भारत की तीनों सेनाओं के अदम्य साहस को प्रणाम- राजस्व मंत्री श्री वर्मा
आन-बान-शान से निकली तिरंगा यात्रा

भारत की तीनों सेनाओं के अदम्य साहस को प्रणाम- राजस्व मंत्री श्री वर्मा
इछावर में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल रहे उत्साहित नागरिक
इछावर, 28 मई 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारत सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के पश्चात भारतीय सेना ने जो शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया उससे समूचा भारत उत्साहित है।

उक्त उद्गार क्षेत्रीय विधायक एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने व्यक्त किए। भारत माता के जयघोषों के बीच उन्होंने कहा कि समूचा भारत वर्ष हमारी सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को लेकर गौरांवित महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सरकार के एतिहासिक निर्णयों को विश्वव्यापी समर्थन मिल रहा है।
कार्यक्रम को भाजपा के सीहोर जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, भाजपा के युवा नेता विष्णु वर्मा ने भी संबोधित किया और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। तीनों सेनाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके पूर्व आज बुधवार को नगर इछावर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा इछावर थाने से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए आजाद चौक पहुंची जहां यात्रा समापन किया गया। आज की तिरंगा यात्रा में जनपद अध्यक्ष जगदीश पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा सहित भारतीय सेना के पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।