Blog

पर्यावरण को सुरक्षित करने जागरूक हुई सरकार, फिर चला सरकार का अभियान

नमामि गंगे अभियान

पर्यावरण को सुरक्षित करने जागरूक हुई सरकार, फिर चला सरकार का अभियान

नमामि गंगे अभियान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में

दिनांक 5 जून से 16 जून 2024 तक

सीहोर,राजेश माँझी एमपी मीडिया पॉइंट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आदेश अनुसार पूरे मध्य प्रदेश में 5 जून से 16 जून 2024 तक नमामि गंगे अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इछावर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भाऊखेड़ी,चैनपुरा,काकड़ खेड़ा में सीईओ जनपद इछावर शिवानी मिश्रा,ब्लॉक समन्यवक अरुण मुकाती ने जाकर पौध रोपण किया। एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक किया।

दुनिया भर में हर साल 5 जून को पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। मानव ने अपने स्वार्थ के कारण प्रकृति के संसाधनों का दुरूपयोग और दोहन किया है। जिसके दुष्परिणाम आज सभी को देखने मिल रहे है। पेड़ों के कटने से पृथ्वी के वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे हम प्रतिदिन नई-नई स्वास्थ्य समस्याएं और बीमारियों का सामना कर रहे है। यदि समय रहते हमने अपनी पृथ्वी के प्रदूषित होते वातावरण और पर्यावरण के लिए ठोस कदम नही उठाएं तो आगे चलकर भविष्य में हमें इसके और अधिक घातक परिणाम देखने को मिल सकते है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षों का लगाया जाना एवं संरक्षण किया जाना अतिआवश्यक है। और खास तौर पर बात यह है की पौधारोपण किए जाने के बाद देखरेख का जिम्मा भी उसी तरीके से होना चाहिए जिस तरीक़े से अपने घर में शिशु हुआ।

Related Articles

Back to top button