Blog

भैरूंदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

सप्ताह के अंत में हो सकता दौरा कार्यक्रम

भैरूंदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

सीहोर, 24 नवम्बर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भैरूंदा में आगामी दिवसों प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव एवं कलेक्टर बालागुरू के. की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय, भैरूंदा के नगर परिषद अध्‍यक्ष मारूती शिशिर, एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीएम सुधीर कुशवाहा, तहसीलदार सौरभ शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की तथा तैयारियों को समय पर में पूर्ण करने के संबंध में चर्चा की।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button