हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें- राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
जनसुनवाई बैठक में इछावर पहुंचे राजस्व मंत्री

निर्माण एवं विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे करें अधिकारी – राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
राजस्व मंत्री ने इछावर में की विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा, नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
इछावर, 17 नवम्बर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इछावर स्थित एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराए जाएं। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और कार्यों की प्रगति पर सतत नजर रखें।
बैठक में राजस्व मंत्री वर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं के लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
राजस्व मंत्री ने हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। अधिकारी पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ें तथा प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, एसडीएम स्वाति मिश्रा, सीईओ रुशाली पोरस, तहसीलदार गजेंद्र सिंह लोधी, इछावर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, शंकर जयसवाल सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



