ग्राम तालपुरा में ताश के पत्तों से ताल ठोक रहे 07 जुआरी धराए, ₹18,900/- एवं 05 मोबाइल जब्त
क्राइम रिपोर्ट

ग्राम तालपुरा में ताश के पत्तों से ताल ठोक रहे 07 जुआरी धराए,
₹18,900/- एवं 05 मोबाइल जब्त
बुधनी/सीहोर, 11 नवंबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
थाना बुदनी पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते 07 आरोपी गिरफ्तार, 18,900 रुपये नगद एवं 05 मोबाइल फोन जब्त।
जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जुआ/सट्टा/शराब सहित सभी खराब गतिविधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में थाना बुधनी अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम तालपुरा में ताश के पत्तों से ताल ठोक कर हार-जीत का दाव लगा रहे 07 जुआरियों को धरपकड़ा गया।
जानकारी अनुसार 10 नवंबर 2026 को थाना बुधनी में पदस्थ पुलिस स्टाफ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तालपुरा में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर थाना बुधनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम निम्नानुसार बताए—
आदर्श सलामे, उम्र 26 वर्ष।
प्रभात सिंह राजपूत, उम्र 35 वर्ष।
रामराज कुशवाह, उम्र 28 वर्ष।
सोहिल कुरैशी, उम्र 31 वर्ष।
मोनू पवार, उम्र 31 वर्ष।
कमल सिंह मीना, उम्र 55 वर्ष।
लालाराम अहिरवार, उम्र 32 वर्ष।
आरोपियों के कब्जे एवं जुए के फड़ से कुल 18,900 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते एवं 05 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बुधनी सुनील ठाकुर, उनि राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक नरेंद्र चौरे, दीपक चौहान,आर.सोनू चौहान, सौरभ ठाकुर, अनुज यादव,संतोष,गोविंद, दीपक सेन की भूमिका उल्लेखनीय रही।



