
पाकिस्तान में हादसा, 10 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट, 29 अक्तूबर 2026
ख़बर पाकिस्तान के सिंध प्रांत से है जहां गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। थारपारकर जिले के नगरपारकर इलाके में मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया।
धमाके के बाद एंबुलेंस में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से महिला समेत 10 लोगों की जान चली गई। मृतकों में वह महिला भी शामिल है, जिसे प्रसव के बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल पहुंचाया जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं।
मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे हॉस्पिटल उसी वक्त हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस में सवार महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे बेहतर इलाज के लिए दानो ढांढल स्थित बेसिक हेल्थ सेंटर से मीठी शहर के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया. हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस में सवार कई लोगों की जान चली गई. घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
ड्राइवर सिलेंडर को कर रहा था एडजेस्ट
थारपारकर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आरिफ अजीज जाफरी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि एंबुलेंस का ड्राइवर वाहन के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर को एक जगह से दूसरी जगह कर रहा था. इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया. हालांकि, सिलेंडर फटने की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
