मध्यप्रदेश

सीहोर : चारों विधानसभा के लिए रवाना हुई ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सहित जिले के विधायक ,जनप्रतिनिधि एवं युवाजन रहे मौजूद

चारों विधानसभा के लिए रवाना हुई ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से देशसेवा के संकल्प को समर्पित है। यात्रा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी यात्रा, विकसित भारत के संकल्प से जुड़ेंगे नागरिक, ग्रहण की शपथ

सीहोर, 07 अक्टूबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने पर आज जिला स्तरीय ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का आयोजन पूरे देश में हो रहा है। इसी कड़ी में सीहोर के आवासीय खेलकूद संस्थान में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर ने बताया कि इस यात्रा में चारों विधानसभा से बड़ी संख्या में युवा जन शामिल हुए। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में अपने योगदान के लिए प्रेरित करना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना श्रेष्ठ योगदान देना है। हमें हमने इस देश में जन्म लिया है। माँ भारती की गोद में पलने-बढ़ने का सौभाग्य हमें मिला है। यह हमारे ऊपर माँ भारती का ऋण है, इस देश की पावन-पुनीत माटी का ऋण है। क्या हर भारतीय का यह संकल्प नहीं होना चाहिए कि वह कर्तव्य की पराकाष्ठा से कुछ कर्ज़ उतारे? हमें भारत के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित करना है। भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जोश और जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे, We Will Do It. कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम को अतिथियों सहित सभी ने देखा-सुना।

संबोधन के उपरांत सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर‌ चारों विधानसभा सीहोर, आष्टा, इछावर, बुधनी के लिए यात्रा रथ को रवाना किया गया।

इस दौरान विकसित भारत के लक्ष्य, जनभागीदारी, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को नागरिकों तक पहुंचाया गया। उपस्थित नागरिकों ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाने तथा सेवा और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला प्रभारी विकास विरानी, विधायक सुदेश राय, विधायक गोपाल इंजीनियर, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय, आदिवासी वित्त विकास निगम निर्मला बारेला, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी गण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button