‘रक्तदान महादान’ : वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई ने किया 500 यूनिट से अधिक रक्त दान
छात्रों ने पेश की मिसाल

‘रक्तदान महादान’ : वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई ने 500 यूनिट से अधिक रक्त दान किया…
सीहोर, 26 अगस्त 26
एमपी मीडिया पॉइंट
वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के की एनएसएस इकाई द्वारा भोपाल के हमीदिया अस्पताल के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में छात्र – छात्राओं ने उत्साह के वातावरण में लगभग 500 यूनिट से अधिक रक्त दान किया। दरअसल यह रक्तदान शिविर एनएसएस इकाई के मूल आदर्श “मैं नहीं, बल्कि आप” को चरितार्थ करता नजर आया |
वाइस चांसलर ने किया शुभारम्भ
वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के की एनएसएस इकाई द्वारा भोपाल के हमीदिया अस्पताल के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ वाइस चांसलर डॉ सतीश कुमार मोढ़ , प्रो-वीसी डॉ टी. बी. श्रीधरन, रजिस्ट्रार डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डायरेक्टर ऑपरेशंस डॉ. एस. प्रभाकर ने दीपप्रज्वलन कर किया | इस मौके पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ विनोद भट्ट , डॉ देवव्रत गुप्ता, सुश्री दीप्ति भोजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का तिलक एवं एनएसएस बैज लगाकर स्वागत छात्र – छात्राओं ने किया |
इस अवसर पर अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला, रक्तदान से जुड़ी आम भ्रांतियों को दूर किया एवं छात्रों को नियमित रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने के लिए योगदान देते रहने को प्रोत्साहित किया।
500 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
इस विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई शिविर में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप 500 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। हमीदिया अस्पताल की ओर से रक्त बैंक सलाहकार सुश्री श्वेता वर्मा एवं डॉ. परीना कुरैशी ने समन्वयक के रूप में कार्य किया एवं सभी सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया।



