किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधिकरण के दिया जा रहा बढ़ावा – राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
बलराम कृषि महोत्सव में विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया

किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधिकरण के दिया जा रहा बढ़ावा – राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
सीहोर, एमपी मीडिया पॉइंट
07 अगस्त 2026
शुक्रवार को पदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जिला मुख्यालय सीहोर पहुंचे जहां उन्होंने बलराम कृषि महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों की समृद्धि और कल्याण को बढ़ावा देने के के लिए वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर फसल विविधिकरण के बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। अब यदि किसी किसान की जमीन सड़क, नहर या अन्य शासकीय परियोजनाओं में जाएगी तो उस किसान को 04 गुना मुआवजा मिलेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा राजस्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाभियान एवं साइबर तहसील जैसी पहलें प्रारंभ की गई हैं। राजस्व महाभियान के अंतर्गत प्रदेश में एक करोड़ से अधिक राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया गया है।
उन्होंने कहा कि पहले किसानों को फसल नुकसान होने पर मात्र दो हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलता था, पर हमारी सरकार किसानों को 32 हजार रूपये प्रति हैक्टेयर मुआवजा दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जिले के किसानों को फसल विक्रय, खाद बीज, राजस्व संबंधी कार्यों, योजनाओं का लाभ सहित कृषि संबंधी किसी भी कार्य के लिए परेशान न होना पड़े। अधिकारी किसानों की समस्याएं सुनें और त्वरित निराकरण करें।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।



