Blog

सीहोर : रायपुरा पहाड़ी को हराभरा कर बड़ली माता को हरी चुनर ओढ़ायेगा ‘गायत्री परिवार’

23 जुलाई गुरुवार को होगा आयोजन

 रायपुरा पहाड़ी को हराभरा कर बड़ली माता को हरी चुनर ओढ़ायेगा ‘गायत्री परिवार’

संयुक्त रूप से पंद्रह गांवों के ग्रामीणों की बैठक आयोजित

सीहोर, 12 जुलाई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

पर्यावरण संतुलन के प्रति जन जगरूकता लाने और बड़ली माता पहाड़ी को हराभरा कर पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए दिनांक 23 जुलाई गुरुवार को 1111 वृक्षारोपण का महायज्ञ 15 ग्राम वासियों के सहयोग और समन्वय से सम्पन्न होगा। अखिल विश्व परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे 100 वर्षों से निरंतर प्रज्वलित अखंड दीप एवं गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 का महा आयोजन भारत साहित लगभग 180 देशों मे किया जा रहा है. इस आयोजन के लिए गायत्री मिशन के समाज निर्माण और राष्ट्र जागरण के निमित्त सप्त आंदोलन मे हरीतिमा संवर्धन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
गायत्री परिवार प्रचार प्रसार की योजना बनाकर आसपास के 15 ग्रामों के जन मानस की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जुटा है। बहिनों और भाइयों की टोलियां गांव गांव मे जाकर दीपयज्ञ के माध्यम से घर परिवारों मे सुसंस्कार जागरण द्वारा व्यक्ति और परिवार निर्माण के सूत्र समझा रहीं हैं और पेड़ों की मानव जीवन मे आवश्यकता बताकर कार्यक्रम मे सामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में उपजोन समन्वयक भोपाल आर पी हजारी के मार्गदर्शन में वडली माता पहाड़ी पर गायत्री परिवार और क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति मे कार्यक्रम के लिए समितियों का गठन कर कार्ययोजना समझाई गई। उल्लेखनीय है कि यूरोप, फ्रांस, अमेरिका आदि देशों मे बसे अप्रवासी भारतीयों की ओर से भी अपने प्रिय जनों की स्मृति मे दो-चार पौधे लगाने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।

आयोजित होने वाले वृक्ष गंगा अभियान त्रिवेणी पौधा रोपण महायज्ञ कार्यक्रम का संयोजक मनोहर दांगी को मनोनीत किया गया है। बड़ली वाली सावल माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उपजोन भोपाल टीम के सह समन्वयक सुरेश श्रीवास्तव ने संचालन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपजोन श्याम शर्मा, डॉ विमल तेजराज, जिला समन्वयक प्रेमलाल कुशवाह, सह समन्वयक भोपाल सिंह महेश विजयवर्गीय के साथ ग्राम पटेल नारायण सिंह, सरपंच इमरत सिंह पूर्व सरपंच श्रीमती गीता बाई राठौर सुमेर सिंह, रामरतन मालवीय, यशपाल कुशवाह श्रीमती रमीला परमार, श्रीमती डालिता राय, पिंकी यादव, भोपाल परमार के साथ आष्टा, श्यामपुर, सीहोर, इछावर, भोपाल, बुधनी, रेहटी गायत्री परिवार की शाखाओं के कार्यकर्ता और रायपुरा, दीपड़ी, मूंगावली जमुनिया, यूनाखुर्द, नोनीखेड़ी, खामलिया, डोवरा, बड़वेली, दुपाडिया, मुहाली, बड़ी मुंगावली राजूखेड़ी, सेमली, जाखाखेड़ी के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button