Blog

सीहोर : सांसद ने दिया पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश

सांसद आलोक शर्मा कई कार्यक्रमों में हुए शामिल..

सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में सीहोर विधानसभा में विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम संपन्न हुए।

“12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” स्लोगन आधारित अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन।

सीहोर, 11 जून 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत भोपाल संसदीय क्षेत्र की सीहोर विधानसभा में विभिन्न जनजागरण, जनसंपर्क एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में भोपाल-सीहोर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा ने सहभागिता करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

गुरुवार सुबह सांसद आलोक शर्मा ने सीवन नदी तट पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके पश्चात महिला घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होकर स्वच्छता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण के लिए सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील भी की गई। तट पर गंदगी नजर आने पर उन्होंने नगरपालिका सीएमओ को फटकार भी लगाई। उन्होंने स्वच्छता अभियान अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ तट की साफ-सफाई भी की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक जनसंपर्क विस्तार एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।
इसके अतिरिक्त सांसद आलोक शर्मा ने टाऊन हॉल स्थित निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीहोर के समग्र विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा।
इन समस्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला प्रभारी विकास विरानी, सीहोर विधायक सुदेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित भाजपा के जिला, मंडल एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button